उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र सहित पहाड़ी क्षेत्रों भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मैदानी इलाकों में पारा 41 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार से पांच दिन लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। पांच दिन बाद कुछ इलाकों में मानसून पूर्व बारिश होने से तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
