इटली में भारत के राजदूत वाणी राव और अन्य अधिकारियों ने पीएम मोदी का स्वागत जोरदार तरीके से किया था, जी 7 मीटिंग में पीएन नरेंद्र मोदी ने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के संवाद सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एआई को पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, सुलभ और जिम्मेदार बनाने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का दृष्टिकोण चार सिद्धांतों – उपलब्धता, सुलभता, वहनीयता और स्वीकार्यता पर आधारित है. उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के समक्ष चुनौतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वे वैश्विक अनिश्चितताओं और तनावों का खामियाजा भुगत रहे हैं।
