सीएम धामी डोईवाला, देहरादून में जल संरक्षण अभियान-2024 के अंतर्गत ‘जल उत्सव’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर उन्होंनें वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्रदेश में होने वाले जल उत्सव में प्रतिभाग करने एवं आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील की। सीएम धामी ने बताया की सरकार द्वारा राज्यान्तर्गत Spring and River Rejuvenation Authority यानि की SARRA का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश में सूख रहे जल स्त्रोतों का चिन्हीकरण कर उपचार कार्य किया जा रहा है। साथ ही वर्षा आधारित व सहायक नदियों के पुनर्जीवन एवं चिरस्थाई प्रवाह हेतु जनसहभागिता को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
