आज इंडिया और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला जाएगा, कल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 31वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नेपाल के बीच खेला गया था, जिसमें नेपाल की टीम को 1 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान नेपाल की तरफ से मैदान में 8वें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सोमपाल कामी ने एक शानदार छक्का लगाया, जिसे देख वहां उपस्थित हर कोई हैरान रह गया।
वहीं अमेरिका और आयरलैंड के बीच का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसका सबसे ज्यादा असर 2009 की चैंपियन पाकिस्तान पर हुआ, जिसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया, जबकि अमेरिका ने सुपर आठ में जगह बना ली है। बारिश की वजह से रद्द हुए मैच से अमेरिका और आयरलैंड को एक-एक अंक मिले, जिससे पाकिस्तान का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। अमेरिका चार मैचों में दो जीत और एक हार के साथ पांच अंक लेकर ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहा और उसने सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप ए से भारत की टीम पहले ही अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है
