भारतीय वन्य जीव संस्थान ने वन्य जीव गणना के आंकड़े जारी किए हैं, जिससे ये पता चला है, कि उत्तराखंड के जंगलों में 2276 गुलदार मौजूद हैं, और प्रत्येक जिले में औसतन 175 से अधिक गुलदार घूम रहे हैं। इनमें सबसे अधिक गुलदार 294 पिथौरागढ़ डिवीजन में हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में हिमालयन घुरड़, सांभर, जंगली सूअर और काला भालू की संख्या भी अन्य से अधिक है। बताा जाता है कि पिछले लंबे समय से गढ़वाल मंडल के पौड़ी जनपद सहित अन्य कई इलाकों में गुलदार हिंसक होकर समय-समय पर जानमाल का नुकसान कर रहे हैं, जिससे आमजन परेशान हैं।
