काशीपुर के शैंफोर्ड स्कूल क्रिकेट ग्राउंड रामनगर रोड में SPNG कॉर्पोरेट क्रिकेट चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन किया गया, जिसमें गलवालिया इस्पात उद्योग प्राइवेट लिमिटेड और काशी विश्वनाथ टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड के बीच मुकाबला कराया गया और केवीटी पर टीम के बीच मुकाबला हुआ, इस मुकाबले में केवीटीएमपीएल ने 8 रन से मैच जीत लिया। बता दें कि टॉस जीत कर GIUPL ने फील्डिंग का निर्णय लिया, और पहले खेलते हुए KVTMPL ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसमें महीपाल ने 40 और नरेंद्र ने 41 रन का योगदान दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए GIUPL 142 रन बना सकी। अपने ऑल-राउन्ड खेल के लिए नरेंद को मेन ऑफ दी मैच, महिपाल को बेस्ट बैट्समैन और GIUPL के ओमू सिंह को बेस्ट बोलर घोषित किया गया।
