काशीपुर की आईटीआई थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह मोटरसाइकिल बरामद की है, इनमें दो मोटरसाइकिल चोरी की है, जिससे संबंधित एक तहरीर 14 जून को सोराज सिंह निवासी बलमगढ़ थाना ठाकुरद्वारा द्वारा दी गई थी, वहीं दूसरी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर 15 जून को रोहित निवासी अहरपुर थाना आईटीआई द्वारा दी गई थी।
