पटना में गंगा दशहरा पर नहाने गये लोगों की नाव पलटने से उसमें सवार 17 लोग डूब गये। इनमें से ग्यारह लोग जैसे तैसे तैरकर बाहर आ गये, जबकि छह लोगों का कुछ भी पता नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ये लोग उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। मिल रही जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे। ऐसे में गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इस पार से उस पार आ-जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में डूब गयी।
