Saturday, August 1, 2026

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ बड़ा रेल हादसा ……

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में बड़ा रेल हादसा हुआ है, कंचनजंगा एक्सप्रेस की एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई जिसके बाद ट्रेन के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हैं, वहीं अब तक दर्जनों लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बता दें कि कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से चलकर सियालदह जा रही थी और इसी दौरान न्यू जलपाईगुड़ी में पीछे से एक मालगाड़ी उससे टकरा गई। इस हादसे के बाद इमरजेंसी मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और भारी बारिश के बीच बचाव कार्य जारी है, वहीं रेल दुर्घटना के बाद सियालदह रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन सहायता डेस्क बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े