रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर के टीले का सुरक्षातमक कार्य तकरीबन 70% तक हो गया है, वही नदी को दूसरी और डायवर्सन का काम भी किया जा रहा है, जिससे की नदी का पानी मंदिर के टीले को हिट नहीं करेगा और इससे टीले को नुकसान होने का खतरा भी नहीं रहेगा। बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं इंजीनियर चारु पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के चारों तरफ शॉटक्रिएट की एक लेयर तैयार की गई है, जिससे की बरसात से बचाव हो सकेगा। वहीं अब मंदिर के चारों ओर दूसरी लेयर लग रही है जो की बरसात से पहले पूरी कर ली जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले महीने मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के चलते गर्जिया देवी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था जो कि आगामी 30 जून तक बंद रहेगा, इसका सुरक्षात्मक कार्य पूरा होने के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
