प्रदेश की धामी सरकार ने इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया है, पहले योग दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम हल्द्वानी में रखा गया था, पर अब इसे बदल कर आदि कैलाश में पार्वती सरोवर किनारे किया जाएगा। इस दौरान चारों ओर हिमाच्छादित पहाड़ियों में मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य लोग अनुलोम-विलोम, प्राणायाम समेत योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करेंगे।
