Sunday, August 2, 2026

गर्मी से हफ्ते भर में 645 हज यात्रियों की मौत……

इन दिनों तापमान बढ़ने की वजह से सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए जाने वाले लाखों हज यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, यहां लगातार गर्मी से मरने वाले यात्रियों की मौत के आंकड़े में भी वृद्धि हुई है।

बता दें कि मक्का में अभी तक गर्मी से लगभग 645 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिनमें 323 नागरिक मिश्र के हैं और 68 नागरिक भारतीय होने की खबर है।
एक राजनायिक ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मिश्र के 323 हज यात्रियों में सिवाय एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी की वजह से हुई है, वही एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया।

हज यात्रा के दौरान मरने वाले यात्रियों में 60 जॉर्डन के लोग भी शामिल है, यह आंकड़ा मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघर में से एक अल-मुआइसम के मुर्दाघर से बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े