टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 का मुकाबला अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अमेरिका 19.5 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके बाद 129 रन का टारगेट वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में ही पूरा कर लिया।
129 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के लिए ओपन करने उतरे शे होप ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 210 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंद में 82 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग्स में 4 चौके और 8 छक्के भी लगाए। शे होप के अलावा निकोलस पूरन ने भी अपना मसल पावर दिखाया। उन्होंने 225 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 12 गेंद में 27 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के लगाए। अमेरिका की तरफ से एकमात्र विकेट हरमीत सिंह ने ली।
