रुड़की में नारसन ब्लॉक के ग्राम प्रधान की पत्नी का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला पर किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। महिला के गले में किसी जानवर के पंजों के निशान मिले हैं, जबकि पास में ही एक कुत्ते का शव भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि शव के पास किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान भी मिले है। इसीलिए प्रथम दृष्यता यहीं माना जा रहा है कि किसी जंगली जानवर ने ही ग्राम प्रधान की पत्नी पर हलमा किया और उसी वजह से उसकी जान गई। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही अधिकारियों तौर पर कोई जवाब देगी।
