काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…………
एंटी ह्यूमन ट्रैफीकिंग यूनिट व काशीपुर पुलिस द्वारा आज बाजपुर रोड स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के शक में छापा मारा
, जिससे होटल संचालक व वहां मौजूद महिलाओं और पुरूषों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां से कुछ आपत्तिजनक सामाग्री बरामद करते हुए होटल संचालक समेत एक जोड़े को हिरासत में ले लिया है। इस बारे में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी उधम सिंह नगर जीतो काम्बोज ने बताया कि लंबे समय से इस होटल में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही हैं।
