सीएम धामी ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सीएम ने रक्षा मंत्री से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
सीएम धामी ने रक्षा मंत्री को कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में श्रद्धालुओं और नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत नैनीताल में स्थित रक्षा संपदा की 3 एकड़ भूमि को पार्किंग हेतु उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया।
