काशीपुर के पुरानी जेल परिसर में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए शासन ने 19.82 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति दी थी, जिसका काम एक साल में पूरा किया जाना था लेकिन ग्रामीण निर्माण विभाग से जानकारी लिए जाने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वहां पुलिस अधीक्षक का कार्यालय संचालित होने से अभी तक पार्किंग का कार्य शुरू नहीं हो पाया है, ऐसे में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पार्किंग के निर्माण हेतु संबंधित स्थान ग्रामीण निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है।
