
हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक सोनू निगम आज सुबह भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे, सोनू निगम सुबह 7:15 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे थे, जिन्हें देखकर वहां मौजूद तीर्थ यात्री और उनके प्रशंसक काफी खुश हुए। हेलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने सोनू निगम का स्वागत किया, बता दे कि उनके साथ उनके परिवार के लोग भी दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सोनू निगम ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर बाहर से ही सभी को प्रणाम किया और मंदिर में प्रवेश कर भगवान शिव की आराधना की और जलाभिषेक भी किया, वहीं मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया, वहीं केदारनाथ में जब सोनू निगम से पूछा गया कि अचानक वह यहां कैसे पहुंचे तो उन्होंने बताया कि संदेंशे आते हैं अर्थात उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था।
