हल्द्वानी में बीती रात घात लगाए बैठे गुलदार ने एक बच्चे को अपना निवाला बना लिया, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बच्चे की तलाशी के लिए अभियान चलाया और आज तड़के सुबह बच्चे का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार काठगोदाम निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की ओर रहने वाले एक सात वर्षीय बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया।
