सीएम धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। इस सीएम धामी ने उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भेंट किए और उनसे राज्य में विद्युत की बढ़ती मांग, ऊर्जा सुरक्षा और बेस लोड क्षमता को पूरा किए जाने के दृष्टिगत कोयला आधारित संयंत्रों से उत्तराखंड राज्य को विद्युत का 500 मेगावाट अतिरिक्त कोटा स्थाई रूप से आवंटित किए जाने का अनुरोध किया।
