49 साल के लंबे इंतजार के बाद जमरानी बांध परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है, एफकॉन्स इंप्रास्ट्रक्चर लिमिटेड 2021.99 करोड़ रुपये की लागत से जमरानी बांध परियोजना का निर्माण करेगी। इससे बिजली उत्पादन व मछली पालन सहित वाटर स्पोर्ट्स के जरिये सरकार को राजस्व मिलेगा। उत्तराखंड में हल्द्वानी, लालकुआं और बाजपुर, गदरपुर, किच्छा और सितारगंज तक इससे 38.6 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। नैनीताल व ऊधम सिंह नगर दोनों जिलों के 368 गांवों की 34,720 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई इस परियोजना के जरिए हो सकेगी।
