काशीपुर कोतवाली पुलिस ने कुंडेश्वरी के ग्राम गुलजारपुर में घरों के अंदर से गैस सिलेंडरों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त बाबू सिंह निवासी ग्राम ब्रह्मनगर कुंडेश्वरी को 7 गैस सिलेंडर, एक मोबाइल फोन व एक रमपुरिया चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि अभियुक्त नशे का आदि है, और नशे की लत को पूरा करने के लिए वह रात्रि में अकेले जाकर चोरी करता था।
