पौड़ी कोटद्वार राजमार्ग पर अपर चोपड़ा मोहल्ले के पटवारी चौकी के पास एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बाइक चला रहे युवक को चोट नहीं आई, फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।
