Sunday, August 2, 2026

मानेश्वर मंदिर के बाबा रमन पुरी स्मैक के साथ गिरफ्तार…

लोहाघाट से लक्ष्मण सिंह की रिपोर्ट……………लोहाघाट के प्रसिद्ध मानेश्वर महादेव मंदिर के बाबा रमन पुरी को पुलिस ने स्मैक के साथ रंगे हाथों गिफ्तार किया है, बता दें कि एसपी चंपावत अजय गणपति का नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, एसपी के निर्देश पर शुक्रवार शाम को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस को चेकिंग के दौरान बलाई मार्ग से दो अलग-अलग वाहनों में आते हुए दो लोगों की चेकिंग की गई। आज मीडिया को जानकारी देते हुए एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान अजय मेहरा निवासी प्रेम नगर लोहाघाट के पास से 4.54 ग्राम तथा मानेश्वर मंदिर के बाबा रमन पुरी के पास से 3.49 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, एसएचओ ने कहना है कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह स्मैक को कोली ढेक निवासी रवि ढेक के माध्यम से पारस ढेक से खरीद कर लोहाघाट में बेचने व खुद के इस्तेमाल के लिए खरीद कर लाए थे, पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत, एसआई पूरन सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संजय जोशी ,रवि कुमार आदि शामिल रहे, वही बाबा के इस तरह स्मैक तस्करी में शामिल होने पर लोगों में काफी आश्चर्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े