काशीपुर के कुंडेश्वरी ग्राम में प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार द्वारा गन्ने के सर्वे की जांच की गई तथा किसानों को अधिक क्षेत्रफल में गन्ना लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया गया कि वर्तमान में गने की कई नई प्रजातियों का विकास हुआ है, जिनकी चीनी परता अधिक है तथा उनकी उत्पादकता भी अधिक है और इस प्रजाति के गना लगाने से उनको अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक फायदा हो सकता है! वहीं अधिकारी ने 0118, 15023, 14201 जैसे नए गना प्रजातियों के बारे में कृषकों को बताया तथा उसे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विनोद, राहुल चंद्र, संजय ,युवराज ,राज आदि किसान मौजूद रहे।
