Sunday, August 2, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में डी. फार्मा का परीक्षा फल रहा शत प्रतिशत…

खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में डी फार्मा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा जिसके चलते छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। डी. फार्मा द्वितीय वर्ष की शालिनी अरोड़ा, अरुण कुमार एवं अंशिका ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रथम वर्ष के अरुण कुमार, अरुण कुमार एवं अकरम अली ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।


वही कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान एवं निदेशक डॉ. कपिल कुमार ने छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर उनको शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के डी. फार्मा के विभागाध्यक्ष हिमांशु लोहनी ने छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि यह सफलता छात्रों एवं शिक्षकों की मेहनत का फल है। इस सफलता पर कॉलेज मे हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष अमित सेन, प्रीति, मीना, मनीष, शुभम, वैशाली, अंकित एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े