ब्रिटेन में 4 जुलाई को चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में वहां के राजनेता अधिक से अधिक वोट अपने पाले में करने के लिए सभी मतदाताओं को अपनी तरफ करने में जुटे हुए हैं। वहीं भारतीय मूल से जुड़े ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षिता मूर्ति के साथ मंदिरों का रुख भी कर रहे हैं, ऋषि सुनक हाल ही में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में प्रार्थना करने गए थे, इस दौरान वहां कई भक्त मौजूद थे जहां ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षिता मूर्ति ने लोगों से बातचीत की। वही सुनक ने अपने संबोधन में सबसे पहले भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप में जीत की शुभकामनाएं दी और उन्होंने फिर दौहराया कि मैं हिंदू ही हूं। ऋषि सुनक पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वह हिंदू हैऔर उन्हें अपने हिंदू होने पर काफी गर्व है, जब वह भारत आए थे तो भी उन्होंने अपने इन्हीं शब्दों से लोगों का मन जीत लिया था।
ऐसे में अब लगातार ऋषि सुनक का मंदिरों में जाना कहीं ना कहीं हिंदू मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करना प्रतीत होता है, हालांकि ऋषि सुनक एक बार फिर से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बना बनेंगे या फिर नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। आखिर आपको अक्षिता मूर्ति और ऋषि सुनक साथ में कैसे लगाते हैं कमेंट में जरूर बताएं।
