Sunday, August 2, 2026

सिक्किम में शहीद हुए काशीपुर के लाल हिमांशु नेगी की तीसरी पुण्यतिथि पर रामायण पाठ का आयोजन…

30 जून 2021 को सिक्किम में शहीद हुए काशीपुर के लाल हिमांशु नेगी कि आज 30 जून को तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर हिमांशु के पिता हीरा सिंह नेगी द्वारा उनके निवास स्थान रामनगर रोड प्रतापपुर में अखंड रामायण का पाठ कर हवन यज्ञ कराया गया। जहां शहीद हिमांशु के पिता हीरा सिंह, मां कमला देवी और महिला आयोग की अध्यक्षा सायरा बानो द्वारा झंडारोहण किया गया। आर्मी के लेफ्टिनेंट फिलिप वर्गीस तथा कई अन्य एक्स सर्विसमैन उपस्थित ने शहीद हिमांशु को सेल्यूट किया। यज्ञ हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बता दें 27 मार्च 2019 को हिमांशु कुमाऊं रेजीमेंट में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। घर में 90 वर्षीय दादी सरूली देवी, पिता हीरा सिंह, मां कमला देवी, भाई बिरेंद्र व चंदन हैं। छोटी बहन दीपा रामनगर के पीएनजी कालेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। हिमांशु के दादा जय सिंह भी फौज में सिपाही थे, जो 1980 में गंगटोक में शहीद हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े