हरिद्वार के झबरेड़ा से एक महिला द्वारा अपने बच्चे को निर्दयता पूर्वक पीटने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस द्वारा जब कार्यवाही की गई तो ऐसे में पता चला कि महिला ने यह वीडियो केवल अपने पति को उसकी जिम्मेदारियां का आभास कराने के लिए बनाया था महिला का कहना है कि उसका पति पिछले काफी समय से घर नहीं आया और ना ही वह घर का खर्चा देता है। उसका कहना है कि वह नशा करता है, ऐसे में महिला जैसे-तैसे अपना घर चलाती है, और इस वीडियो को बनाने का मकसद सिर्फ यही था कि उसका पति डर से अपनी जिम्मेदारियों को समझें, जबकि पति ने इस विडियो को वायरल कर दिया, महिला का कहना है कि उसने बेटे को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अब महिला की काउंसलिंग करेगी, और पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
