कावड़ यात्रा के दृष्टिगत आज सीएम धामी ने शासकीय आवास पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की सभी सड़कों को मानसून के बाद एक माह की सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए, इस दौरान अधिकारियों को कावड़ मेले के दृष्टिगत सुरक्षा की सभी तैयारियां को पुख्ता करने, घाटों पर साफ-सफाई पेयजल व्यवस्था आदि का भी विशेष ध्यान रखना को कहा गया।
बता दें कि बैठक के दौरान प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में धारण क्षमता के अनुसार ही निर्माण कार्य किए जाएं एवं पर्यटन स्थलों पर भी पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने हेतु रिक्त स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए और साथ ही जिन सरकारी गेस्ट हॉउस की स्थिति सही नहीं है उनकी मेंटेनेंस कराने के साथ ही वहां पर पर्यटकों के दृष्टिगत सुविधाओं को विकसित करने की बात भी कही गई।
इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को जीएसटी चोरी रोकने एवं कलेक्शन बढ़ाने, इसके लिए जरूरत पड़ने पर अभियान चलाने के साथ ही प्रदेश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए।
