गोंडा, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।
हादसे में 3 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 25 से 30 यात्री घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को गोंडा से रवाना किया गया। अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि नहीं की है। बता दे कि हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है और यह ट्रेन चंडीगढ़ से आ रही थी।
