क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच की तलाक की खबरें कई महीने से आ रही थीं, और आखिरकार अब इस पर मुहर भी लग चुकी है। दोनों ने खुद ही इस खबर की पुष्ट की है। हार्दिक और नताशा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अलग होने की जानकारी शेयर की, दोनों ने अपने वॉल पर एक ही पोस्ट शेयर की है, हार्दिक और नताशा ने इसके बाद कॉमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया है।

हार्दिक पंड्या ने लिखा है, कि ‘नताशा और मैंने चार साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमने इस रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल था, हमने साथ में खुशी के पल बिताए, एकदूसरे के सम्मान का ख्याल रखा, साथ एंजॉय किया और एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े। उन्होंनें अपने बेटे के लिए लिखा कि हम अगस्त्य को पाकर खुशकिस्मत हैं, वह हमारी जिंदगी का आधार बना रहेगा। हम दोनों मिलकर उसकी परवरिश करेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले, इसके लिए हम जो कर सकेंगे, वह सब करेंगे। उम्मीद है कि हमें आपका सपोर्ट मिलेगा और आप इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राइवेसी को समझ सकेंगे।
