अल्मोड़ा में आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों के धरने में पहुंचकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन को खरी खोटी सुनाई,उन्होंने कहा कि वर्षों से कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन और प्रदेश सरकार उनके लिए चिंतित नहीं है, उन्होंनें कहा कि यह बड़ा ही शर्मनाक वाकया है कि विगत चार माह से कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह का भी भुगतान नहीं किया गया है।
