Sunday, August 2, 2026

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा, 115 मौतें; 978 भारतीय स्टूडेंट्स को वापस लाया गया

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्रों की हिंसा के कारण वहां के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, ऐसे में अब भारत की मोदी सरकार ने वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम तेज कर दिया है।

आरक्षण के खिलाफ बांग्लादेश में धधकी आग मेंअब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है, ऐसे में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने कल और आज का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, और प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने की आदेश भी जारी किए गए हैं।

पूरे देश में कर्फ्यू लगा है, ढाका कि सड़कों पर पुलिस और सेना गश्त कर रही है, इंटरनेट और रेल सेवा को बंद कर दिया गया है, कई न्यूज़ चैनलों का प्रसारण भी बंद है।

यह बात भी सामने आई है कि बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कुछ प्रमुख सरकारी वेबसाइटों को हैक किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े