सीएम धामी ने आज शासकीय आवास पर ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024’ का लोकार्पण किया और उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा हेतु दो बसों का शुभारंभ भी किया। इस दौरान उन्होंनें कहा कि निश्चित रूप से यह योजना श्रमिकों के बच्चों को भी शिक्षा का समान अधिकार दिलवाने में सहायक सिद्ध होगी।

