श्रीलंका में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप 2024 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना नेपाल महिला टीम से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि नेपाल टीम की नजर जीत दोहराने पर। अभी तक इस मुकाबले में में टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। भारतीय टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है, तो वहीं, नेपाल की टीम को 2 मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में ये टीम कुल 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है।
भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में सबसे पहली जीत पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की थी। इसके बाद टीम को दूसरी जीत यूएई के खिलाफ मिली। दोनों ही जीत काफी आसान थी। ऐसे में भारत अगर अब नेपाल को भी हरा देती है तो वे सेमीफाइनल में ग्रूप की नंबर 1 टीम के रूप में एंट्री ले लेगा।
