रुड़की व काशीपुर में बनीं पांच दवाइयों के सैंपल केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन की जांच में फेल पाए गए। सीडीएसओ की रिपोर्ट पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दवा बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। बता दें कि जांच में फेल पाए गए दवाइयों को बाजार से वापस मंगवाया जा रहा है।
