Saturday, August 1, 2026

कनाडा में हिंदू मंदिर पर निशाना, खालिस्तानी समर्थकों ने दीवार पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणियां

कनाडा के एडमोंटन में हिंदू मंदिर BAPS स्वामी नारायण मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखीं, मंदिर की दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा में हिंदू सांसद चंद्र आर्या के खिलाफ नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, खालिस्तानी समर्थकों ने लिखा है- कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई सांसद आर्या हिंदू आतंकवादी हैं और वे कनाडा विरोधी हैं। बता दें कि कनाडा में पिछले कुछ समय से हिंदू मंदिरों और समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने से भारतीय समुदाय काफी चिंतित है ।

कनाडाई सांसद आर्या ने कहा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं, खालिस्तानी चरमपंथी हिंसा फैलाने के बावजूद आसानी से बच जाते हैं, पर अब कनाडा की कानूनी एजेंसियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, इससे पहले कि ये बयानबाजी लोगों के खिलाफ शारीरिक हिंसा में तब्दील हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े