Saturday, August 1, 2026

भारतीय महिला टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची, नेपाल को 82 रन से हराया

महिला एशिया कप में भारत ने मंगलवार रात नेपाल को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, भारत की जीत के बाद, पाकिस्तान ने भी ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार के लिए क्वालीफाई किया।
भारत ने शेफाली वर्मा की 48 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवरों में 178/3 रन बनाए, जवाब में नेपाल टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 96/9 रन ही बना सकी।

दीप्ति शर्मा ने अपनी धारदार गेंदबाजी 3/13 की बदौलत नेपाल के बल्लेबाजों को खामोश रखा। आपको बता दें कि भारतीय महिला T20 टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।

इस जीत के साथ, भारत तीन मैचों में तीन जीत के साथ ग्रुप A में शीर्ष पर रहा और शीर्ष चार में ग्रुप B से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था और दूसरे ग्रुप मुकाबले में यूएई को 78 रन से शिकस्त दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े