Saturday, August 1, 2026

बॉम्बे हाइकोर्ट ने निर्देशक केसी बोकाडिया की आगामी फिल्म तीसरी बेगम का रास्ता साफ कर दिया है

बॉम्बे हाइकोर्ट ने निर्देशक केसी बोकाडिया की आगामी फिल्म तीसरी बेगम का रास्ता साफ कर दिया है, इस फिल्म में बोर्ड को 14 आपत्तियां थी, जिनमें बदलाव करने की मांग की गई। फिल्म से जय श्री राम के स्लोगन को तुमको तुम्हारी भगवान की कसम से रिपलेस किया जाएगा। दरअसल “केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बोकाडिया को उस सीन में बदलाव करने का आदेश दिया था जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति ने जय श्री राम का नारा लगाया था जबकि हिंदू पत्नियों ने उस पर हमला किया था। इसके अलावा सीबीएफसी ने इससे संबंधित एक अन्य दृश्य को हटाने का भी आदेश दिया था जिसमें तीन तलाक का मुद्दा दिखाया गया था।”

सीबीएफसी ने पीठ को यह भी सूचित किया कि चूंकि इसमें संशोधन किया गया है, इसलिए वह इस पर भी विचार करेगा कि आवेदन दायर होने के बाद कानून के अनुसार फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट या ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट दिया जाना चाहिए या नहीं।” इसके बाद मेकर्स जय श्री राम वाले डायलॉग को रिप्लेस करने और ट्रिपल तलाक वाले सीन में डिस्क्लेमर देने को राजी हो गए। सीबीएफसी की ओर से वकील एम सेथना और आशुतोष मिश्रा पेश हुए। तीसरी बेगम में अमित गौड़, मुग्धा गोडसे, कायनात अरोड़ा और रचना श्याम जैसे सितारे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े