भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। सीरीज का पहला मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद यह भारत का पहला मुकाबला है, वहीं नियमित टी20 कप्तान बनने के बाद यह सूर्यकुमार यादव का भी पहला मुकाबला है। श्रीलंका भी नए कप्तान चरिथ असलंका की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। भारत टी20 का वर्ल्ड चैंपियन है पर श्रीलंका की स्थिति काफी खराब है। बता दें कि टीम वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी।
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज तीन मैचों की है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कल और तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। 2 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है। 4 और 7 अगस्त को दूसरा और तीसरा वनडे होगा, जो कि कोलंबो में खेले जाएंगा।
