24 साल की एक युवती, जिसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी जाती है………….
यह मामला है, कर्नाटक का, जहां पीजी में रहने वाली 24 साल की कृति कुमारी को उसकी दोस्त के बॉयफ्रैंड ने चाकू से गला रेलकर मार डाला।
दरअसल उसकी एक सहेली ने एक हफ्ते के लिए पीजी में उसके साथ रहने की मदद मांगी थी, कृति ने उसे शरण दी और इस बात पर कृति की हत्या हो गई, यहां हैरान करने वाली बात ये है, कि पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियां पीजी की गैलरी में कृति को तड़पता हुआ देखती रही, इस दौरान कुछ लड़कियां सीढ़ीयों से ऊपर गई तो वहीं कुछ लड़कियां सीढ़ियो से नीचे आई पर किसी ने भी कृति के पास जाकर उसकी मदद नहीं ही, इन लड़कियों ने कृति की हत्या करने वाले युवक को भागते हुए भी देखा, पर किसी ने कुछ नहीं किया, अगर समय रहते कृति को अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जहां साफ देखा जा सकता है, कि उसकी दोस्त का बॉयफ्रैंड अभिषेक पीजी में देर रात दाखिल हुआ, उसने कृति के कमरे की घंटी बजाई, कृति ने दरवाजा खोला तो अभिषेक ने उसके ऊपर हमला कर दिया। फुटेज में दिख रहा है कि अभिषेक ने कृति पर कई वार किए और वहां से भाग गया।
कृति पर हमले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
