Saturday, August 1, 2026

ओलिंपिक से पहले फ्रांस के रेल-नेटवर्क पर हमला, पेरिस आने वाली 3 रेल लाइनों पर आगजनी-तोड़फोड़

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होने वाले ओलिंपिक के ठीक पहले रेल नेटवर्क में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई, इस घटना के बाद से हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप हो गया और ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ ही घंटे पहले फ्रांस व यूरोप के बाकी हिस्सों से पेरिस की यात्रा बाधित हुई। फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमलों को ‘आपराधिक कृत्य’ करार देते हुए घटना की निंदा की। वहीं पुलिस इसे एक सोची समझी साजिश का हिस्सा मानकर जांच कर रही है, इन अपराधों के लिए दोषियों को 15 से 20 वर्ष की सजा होने की बात कही गई है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने कहा कि ओलिंपिक की पूर्व संध्या पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं ने देश के मुख्य हिस्सों में फैले हाई स्पीड रेल नेटवर्क को बुरी तरह प्रभावित किया है और इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क को बाधित करना था।उन्होंने कहा कि ओलिंपिक के उद्घघाटन समारोह से महज कुछ घंटों पहले पेरिस की ओर जाने वाले उत्तर, पूर्व और पश्चिम के मुख्य मार्गों को चरणबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े