टिहरी में बूढ़ाकेदार के समीप बालगंगा नदी तट पर बने तीन मकान देखते ही देखते ताश के पत्ते की तरह ढह गए, लोगों ने मौके से भागकर जान बचाई। बता दें कि टिहरी में भारी बारिश से बालगंगा नदी उफान पर बह रही है। बालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से भूकटाव की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रदेश में बारिश जमकर कहर बरपा रही है, भारी बारिश में नदियां उफान पर हैं। सड़कों पर मलबा आने से ट्रैफिक थम गया है और बारिश की वजह से कई घर जमींदोज हो गए हैं।
