Saturday, August 1, 2026

लेबनान में जंग का खतरा, भारत ने एडवाइजरी जारी की, कहा- नागरिक बाहर न निकलें

लेबनान में जंग का खतरा बना हुआ है, ऐसे में भारत ने एडवाइजरी जारी कर – नागरिकों को बाहर न निकलने को कहा गया है।

दरअसल इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच शुरू जंग को देखते हुए भारत ने लेबनान में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, यहां की राजधानी बेरूत में स्थित भारतीय दूतावास ने लेबनान में रहने वाले और वहां जाने का प्लान बना रहे भारतीयों से सावधानी बरतने को कहा है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इमरजेंसी फोन नं. +96176860128 और ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in भी जारी की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल, हिजबुल्लाह पर बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर रहा है। इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने आगे कार्रवाई के लिए सुरक्षा कैबिनेट की तेल अवीव में बैठक बुलाई है। इसे लेकर ईरान ने खुले तौर पर इजराइल को जंग की धमकी भी दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े