हमास चीफ इस्माइल हानिया को आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, इस संबंध में तेहरान में अस्थायी उड़ान प्रतिबंध जारी किए गए हैं, ईरान के सिविल एविएशन ओर्गेनाइजेशन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि तेहरान यूनिवर्सिटी के केंद्र में 2 किलोमीटर सर्कल के दायरे में उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। हानिया का जनाजा तेहरान यूनिवर्सिटी से आजादी स्क्वायर की ओर निकाला जाएगा। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई जनाजे की नमाज पढ़ाएंगे।
बता दें कि हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स ने इसकी पुष्टि की है। IRGC ने बुधवार सुबह बताया कि तेहरान में हानिया के ठिकाने पर रात 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे) मिसाइल से हमला किया गया। इसमें हानिया और उसके एक बॉडीगार्ड की मौत हो गई।
