दिल्ली में बारिश आफत बनकर बरस रही है, पहले ही जहां कोचिंग सेंटर में जल भराव से तीन बच्चों की मौत हो गई, तो वहीं अब कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि संसद भवन किस कदर पानी में डूबा हुआ है। वहीं एक और वीडियो सामने आई है, जहां दिल्ली के दरियागंज में प्राइवेट स्कूल की दीवार गिर गई और इसके मलवे में कई गाड़ियां दब गई। बता दें कि आज भी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, और वहां सभी स्कूलों बंद है।
