सीएम धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र, देहरादून पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान सीएम ने कहा कि सभी अधिकारी ध्यान रखें कि संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने, राहत-बचाव कार्यों, सुरक्षा की दृष्टि से पुनर्निर्माण व पुनर्वास के लिए जो भी धन की आवश्यकता पड़ेगी उसे शासन द्वारा अविलंब स्वीकृति दी जाएगी।
