Saturday, August 1, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो में आज खेला जाएगा

भारत-श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगी। पहले वनडे का टॉस आज भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा और मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

तीनों मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में ही होंगे। 2 अगस्त के बाद 4 और फिर 7 अगस्त को मैच होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल और और श्रेयस अय्यर भी काफी दिनों बाद नीली जर्सी में दिखाई देंगे।
श्रीलंका की टीम की बात करें तो टी20 के बाद वनडे में भी चरित असलांका को कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाजी चार गेंदबाजों के अनफिट होने के कारण कमजोर हो गई है। दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना चोटिल हो गए हैं। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा पहले से ही सीरीज से बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े