Saturday, August 1, 2026

हरिद्वार के कांगड़ा घाट में गंगा जी के तेज़ बहाव में बहते एक कावड़िए की SDRF जवानों ने बचाई जान

हरिद्वार में गंगाजल भरने के लिए कावड़ियों की भीड़ लगी हुई है, ऐसे में जहां भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है, तो वही उत्तराखंड में लगातार पड़ रही बारिश से नदियों का जलस्तर बडढ़ा हुआ है, जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों को नदी और घाटों से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। हाल ही में हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक कांवरिया कांगड़ा घाट में गंगा जी के तेज बहाव में बह गया, गनीमत रही कि वहां मौजूद एसडीआरएफ के जवानों ने गंगा भें छलांग लगाकर कावड़िए को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान कावड़िए के शरीर में पानी चला गया था, जिसे जवानों ने बाहर निकाल कर कावरिये की जान बचा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े